रांची : रांची के ऐतिहासिक रथ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की ओर से सहायता शिविर लगाया गया है। बुधवार को संजय सेठ ने शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर के माध्यम से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहित विभिन्न आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Read More : झारखंड में सड़क परियोजनाओं में देरी पर सख्त हुए सीएम हेमंत सोरेन, 2 महीने का अल्टीमेटम
संजय सेठ ने बताया कि शिविर में संजय सेठ सहायता समूह के लगभग 200 कार्यकर्ता सेवा देंगे। उन्होंने कहा कि दक्षिण छोटानागपुर के इस ऐतिहासिक रथ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से इस सहायता शिविर की स्थापना की गई है।
चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था
शिविर में श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा अन्य आवश्यक सहायता भी जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। संजय सेठ ने कहा कि उनके कार्यकर्ता पूरे मेले के दौरान श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के रथ मेला में शामिल हो सकें।
कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
शिविर के उद्घाटन अवसर पर रांची की महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, महामंत्री बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, उमेश तिवारी, पार्षद सुचिता रानी, अवधेश ठाकुर, राजेश पोटक, कन्हैया सिंह, कामेश्वर सिंह, चंदन पटेल, रामजी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।



