मोराबादी वेंडरों के पुनर्वास की तैयारी, टैगोर हिल के पास नए वेंडिंग स्थल का निरीक्षण

रांची नगर निगम ने मोराबादी मैदान से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार को टैगोर हिल के समीप लगभग 45 डिसमिल गैरमजरूआ भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया।
वेंडिंग

रांची : रांची नगर निगम ने मोराबादी मैदान से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार को टैगोर हिल के समीप लगभग 45 डिसमिल गैरमजरूआ भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण में महापौर रोशनी खलखो और उपमहापौर नीरज कुमार शामिल हुए। इस भूमि को वेंडरों के पुनर्वास और उनकी आजीविका के संरक्षण के उद्देश्य से प्रस्तावित वेंडिंग स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है।

Read More : झारखंड में सड़क परियोजनाओं में देरी पर सख्त हुए सीएम हेमंत सोरेन, 2 महीने का अल्टीमेटम

निरीक्षण के दौरान महापौर और उपमहापौर ने वेंडरों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य किसी भी वेंडर की आजीविका को प्रभावित करना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित, व्यवस्थित और स्थायी व्यवसायिक स्थल उपलब्ध कराना है।

वेंडरों ने नगर निगम की पहल का किया स्वागत

निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद वेंडरों ने नगर निगम की इस पहल का स्वागत किया। कई वेंडरों ने प्रस्तावित स्थल पर अपनी दुकानें लगाने के लिए सहमति जताई और इसे उनकी आजीविका की सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि विकास और आजीविका दोनों को साथ लेकर चलना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र वेंडर को सम्मानजनक और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपना व्यवसाय संचालित कर सकें।

आधारभूत सुविधाएं विकसित करने की तैयारी

उपमहापौर नीरज कुमार ने कहा कि नगर निगम वेंडरों के हितों की रक्षा करते हुए शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रस्तावित वेंडिंग स्थल वेंडरों और आम नागरिकों दोनों के लिए लाभकारी साबित होगा। नगर निगम ने बताया कि प्रस्तावित वेंडिंग स्थल पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी, ताकि वेंडरों को व्यवसाय शुरू करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान सहायक प्रशासक, नगर अभियान प्रबंधक, प्रवर्तन पदाधिकारी (Enforcement Officer) सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *