पोटका में 4 साल बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं, दुलाल भुईयां ने उठाए सवाल

पूर्वी सिंहभूम : जिले के पोटका प्रखंड में सड़क निर्माण शुरू नहीं होने का मामला सामने आया है। शिलान्यास के करीब चार वर्ष बाद भी पाथरचाकड़ी से बाघमारा गांव तक सड़क का काम शुरू नहीं होने पर प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी

पोटका

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : जिले के पोटका प्रखंड में सड़क निर्माण शुरू नहीं होने का मामला सामने आया है। शिलान्यास के करीब चार वर्ष बाद भी पाथरचाकड़ी से बाघमारा गांव तक सड़क का काम शुरू नहीं होने पर प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुलाल भुईयां ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं के नाम पर शिलान्यास और आश्वासन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन कई योजनाएं वर्षों बाद भी जमीन पर नहीं उतर पा रही हैं। पोटका के माटकू पंचायत में प्रस्तावित पाथरचाकड़ी-बाघमारा सड़क इसका उदाहरण है।

Read More : खूंटी हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

2022 में हुआ था सड़क का शिलान्यास

दुलाल भुईयां के मुताबिक, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 1.28 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण को मंजूरी मिली थी। सात नवंबर 2022 को ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन विधायक और सांसद की मौजूदगी में इसका शिलान्यास किया गया था। उस समय ग्रामीणों के बीच मिठाई बांटी गई थी और जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद जगी थी। हालांकि, करीब चार साल बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है।

सांसद ने भी उठाया मुद्दा, फिर भी कार्रवाई नहीं

भुईयां ने कहा कि योजना की स्वीकृति और शिलान्यास के बावजूद निर्माण शुरू नहीं होना सरकारी व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो ने भी कई बार इस सड़क का मुद्दा उठाया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों की बुनियादी जरूरतों को लेकर गंभीर नहीं है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

स्वीकृत राशि और देरी के कारणों की जांच की मांग

दुलाल भुईयां ने सवाल उठाया कि जब सड़क निर्माण की योजना स्वीकृत हो चुकी थी और उसका शिलान्यास भी कर दिया गया था, तो अब तक काम शुरू क्यों नहीं हुआ। उन्होंने सड़क योजना की स्वीकृत राशि, विभागीय प्रक्रियाओं और निर्माण में देरी के कारणों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से जिम्मेदारी तय करने और सड़क निर्माण तत्काल शुरू कराने की अपील भी की।

भाजपा नेता ने कहा कि चार साल पहले शिलान्यास के मौके पर ग्रामीणों के बीच बांटी गई मिठाई आज भी विकास के अधूरे वादे की याद दिलाती है। ग्रामीण अब जानना चाहते हैं कि सड़क का निर्माण कब शुरू होगा और देरी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कब की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *