सुबह-सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़, पटना में तीन अपराधी ढेर, भोजपुर में एक अपराधी घायल

बिहार: पटना जिले के मनेर इलाके में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन अपराधी ढेर हो गए। वहीं मुठभेड़ में मनेर थाना के प्रभारी के भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मारे गए अपराधी मनेर में पैक्स

पुलिस के साथ मुठभेड़

अपनी भाषा में पढ़ें

बिहार: पटना जिले के मनेर इलाके में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन अपराधी ढेर हो गए। वहीं मुठभेड़ में मनेर थाना के प्रभारी के भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मारे गए अपराधी मनेर में पैक्स अध्यक्ष की हत्या के मामले में आरोपी थे।

दुर्गा पूजा के समय पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच मनेर में इन अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई और पुलिस की गोली लगने से तीन आरोपियों की मौत हो गई।

भोजपुर में रिटायर्ड अफसर हत्याकांड का आरोपी शूटर घायल

दूसरी कार्रवाई भोजपुर जिले में हुई है. बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर मोड़ के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर राम पुकार सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर निर्मल यादव घायल हो गया। पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस निर्मल यादव को लेकर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने सारंगपुर मोड़ पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने अचानक पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह फायरिंग करता रहा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो आरोपी के दाहिने पैर में लगी।

इसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मालूम कि 15 अक्टूबर को अपराधियों ने रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर राम पुकार सिंह पर ताबड़तोड़ सात गोलियां चलाई थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। राम पुकार सिंह इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी थे। रिटायर होने के बाद वह अपने परिवार के साथ आरा में रह रहे थे।

also read : खूंटी हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *