रांची : रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ की सांसद निधि से निर्मित दो आधुनिक ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का सोमवार को उद्घाटन किया गया। रातू रोड स्थित ओटीसी ग्राउंड और इटकी रोड स्थित झारखंड नर्सरी के समीप बनाए गए इन ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का लोकार्पण संजय सेठ ने विधायक नवीन जायसवाल और रांची की महापौर रोशनी खलखो के साथ किया। लोकार्पण के बाद दोनों ट्रैफिक पुलिस पोस्ट पुलिस प्रशासन को समर्पित करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी चाबी सौंपी गई।
Read More : लेवी वसूली मामले में TSPC कमांडर देवा की बेल पर फैसला टला, 13 जुलाई को सुनवाई
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सुविधा पर जोर
इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी वर्षभर भीषण गर्मी, बारिश, ठंड और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे कर्मठ पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।
संजय सेठ ने कहा कि सांसद निधि से बनाए गए इन आधुनिक ट्रैफिक पुलिस पोस्ट के माध्यम से ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को धूप, बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम से राहत मिलेगी। साथ ही उन्हें सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक कार्यस्थल मिलेगा, जिससे वे अधिक दक्षता के साथ अपनी सेवाएं दे सकेंगे।
Read More : रांची में डालसा का विधिक जागरूकता अभियान, मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी
जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण
संजय सेठ ने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सम्मान और उनकी कार्य परिस्थितियों में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने इसे जनसेवा, सुशासन और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री बलराम सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Read More : रांची में 100 बच्चों को मिले फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प




