‘माइंस नहीं, माइंड्स से बनेगी पहचान’, दिल्ली में सीएम हेमंत ने रखा झारखंड विजन 2050

झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन ने उद्घाटन किया।
सीएम

नई दिल्ली : झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम के पहले दिन आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस और भविष्य की तकनीकों पर विशेषज्ञों के साथ व्यापक मंथन हुआ।

Read More : संजय सेठ की सांसद निधि से रांची को मिले दो नए ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की पहचान केवल ‘माइंस’ से नहीं, बल्कि ‘माइंड्स’ से भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक के संगम से झारखंड के साथ-साथ देश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

IT और AI आधारित विकास पर जोर

सीएम ने कहा कि झारखंड भविष्य की अर्थव्यवस्था में मजबूत पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य को केवल प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहने के बजाय अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को भी समान महत्व देना होगा। सरकार का लक्ष्य समावेशी, व्यापक और सतत विकास सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, आईबीएम सहित कई अग्रणी तकनीकी कंपनियों, उद्योग संगठनों, शिक्षाविदों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया तथा झारखंड में डिजिटल इकोसिस्टम, आईटी निवेश और तकनीकी विकास को लेकर सुझाव दिए।

Read More : लेवी वसूली मामले में TSPC कमांडर देवा की बेल पर फैसला टला, 13 जुलाई को सुनवाई

कई नई नीतियों के कॉन्सेप्ट पेपर प्रस्तुत

कार्यक्रम के दौरान झारखंड एआई पॉलिसी, झारखंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी, झारखंड टूरिज्म पॉलिसी, झारखंड टेक्सटाइल पॉलिसी, जियाडा रेगुलेशंस और पीपीपी पॉलिसी के कॉन्सेप्ट पेपर हितधारकों के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इन पर उद्योग जगत और विशेषज्ञों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। सरकार और उद्योग जगत के बीच बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) संवाद भी आयोजित किया गया, जिसमें आईटी, एआई, डिजिटल गवर्नेंस और आधुनिक तकनीकों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

कई मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, इरफान अंसारी, संजय कुमार यादव, सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आईबीएम के तल्लीन कुमार, माइक्रोसॉफ्ट के संदीप अरोड़ा और गूगल के राजेश रंजन ने झारखंड में सूचना प्रौद्योगिकी की संभावनाओं पर प्रस्तुति दी।

Read More : रांची में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *