रांची में डालसा का विधिक जागरूकता अभियान, मुफ्त कानूनी सहायता की दी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची द्वारा बुधवार को 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत अनगड़ा प्रखंड की हेसल पंचायत स्थित हेसल कॉलोनी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत और कानूनी अधिकारों की विस्तृत
डालसा

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची द्वारा बुधवार को 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत अनगड़ा प्रखंड की हेसल पंचायत स्थित हेसल कॉलोनी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Read More : रांची में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

यह कार्यक्रम माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना, न्यायायुक्त रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

मुफ्त कानूनी सहायता और लोक अदालत पर जोर

कार्यक्रम में पीएलवी बेबी सिन्हा ने बताया कि कानूनी सेवा प्राधिकरण समाज के गरीब एवं कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने के उद्देश्य से कार्य करता है। उन्होंने राष्ट्रीय, राज्य, जिला, तालुका और सर्वोच्च न्यायालय स्तर पर प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

Read More : रांची का अनोखा स्कूल, 3 शिक्षक लेकिन पढ़ने आती है सिर्फ 1 बच्ची

पीएलवी मालती कुमारी और मीना श्रीवास्तव ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सेवा उपलब्ध कराने, लोक अदालतों का आयोजन करने, कानूनी जागरूकता फैलाने, वैकल्पिक विवाद समाधान, पीड़ित मुआवजा और पुनर्वास जैसे कार्य करता है।

लोक अदालतों की तारीखों की दी जानकारी

डालसा टीम ने लोगों को बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के समाधान के लिए 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। वहीं चेक अनादरण (Cheque Bounce) से जुड़े मामलों के लिए 18 सितम्बर को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी।

Read More : ढुलू महतो के बयान पर भाकपा माले का प्रदर्शन, कार्रवाई की उठाई मांग

पीएलवी लता कुमारी ने बताया कि 12 सितम्बर को व्यवहार न्यायालय, रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी, जहां वादकारी अपने मामलों का निःशुल्क और आपसी सहमति से निस्तारण करा सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई तथा उपस्थित लोगों के बीच पंपलेट और लीफलेट का वितरण किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *