पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। AJSU नेता और NDA के पूर्व प्रत्याशी अजहर इस्लाम के घर बुधवार को पुलिस ने छापेमारी की। यह कार्रवाई मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर स्थित उनके आवास पर की जा रही है। छापेमारी के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं, कई पुलिस अधिकारी घर के अंदर जांच में जुटे हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में पुलिस की गतिविधि बढ़ा दी गई है।
raed more : हिमांशु मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सभी 16 आरोपित कानून के शिकंजे में
कार्रवाई के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
फिलहाल पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि छापेमारी किस मामले में की जा रही है। कार्रवाई के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस की जांच और तलाशी अभियान जारी है। मामले में आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।




