एसएसपी देर रात निकले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने, कहीं थानेदार गायब तो कहीं थाना का गेट मिला बंद ,मांगा स्पष्टीकरण

रांची। राजधानी रांची में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की मुस्तैदी को परखने के एसएसपी राकेश रंजन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।14 जुलाई की देर रात, जब पूरा शहर सो रहा था, तब एसएसपी अचानक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का

रांची। राजधानी रांची में अपराध पर नकेल कसने और पुलिस की मुस्तैदी को परखने के एसएसपी राकेश रंजन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।14 जुलाई की देर रात, जब पूरा शहर सो रहा था, तब एसएसपी अचानक शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद सड़कों पर निकल आए।

एसएसपी के निरीक्षण के दौरान जब हिंदपीढ़ी थाना पहुंचे तो वहां पर न थाना प्रभारी थे और ना ही थाना के ओडी प्रभारी थे। जिसके बाद एसएसपी के द्वारा इन दोनों पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है इसके बाद एसएसपी अरगोड़ा थाना पहुंचे। इस दौरान अरगोड़ा थाना का गेट बंद था इस पर एसएसपी ने थाना प्रभारी को हिदायत देते हुए कहा है, कि थाना का गेट 24 घंटा खुला रहना चाहिए ताकि आम जनता कभी शिकायत थाना में आकर दर्ज कर सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.