रांची। लायंस क्लब ऑफ़ रांची की ओर से बुधवार को चिरौंदी स्कूल स्थित क्लब द्वारा संचालित विद्यालय में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के बीच कराया गया। कक्षा 1 से कक्षा 3 तक वर्ग में आयत प्रवीण प्रथम, नवनीत दास द्वितीय एवं राजवीर तिग्गा तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 4 से कक्षा 6 तक वर्ग में सौरभ मुंडा प्रथम, विवेक बड़ाईक द्वितीय, आयुष उरांव तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को क्लब की तरफ से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय से जुड़े स्वामी जी एवं शिक्षिकाओं को क्लब की ओर से वस्त्र प्रदान किए गए। परियोजना संयोजक राजेश मोर एवं रजनी मोर ने अपनी पोती का जन्मदिन केक काटकर मनाया। परिवार की ओर से सभी बच्चों के बीच फ़ूड पैकेट वितरित किया गया। क्लब अध्यक्ष डॉ. पूनम सखूजा ने बच्ची को आशीष देते हुए परिवार को बधाई दीं।
इस अवसर पर पूनम सखूजा, मंजू तिवारी, रजनी मोर, जिलापाल 322A सुभ्रा मजूमदार, पूर्व जिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार, पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरमिंदर वीर सिंह, अरुण कुमार सिंह, राजेश मोर, मनीष गाड़ोदिया, निर्मल मानपुरिया, अभिनव कौशल, स्नेहा मोर एवं मोर परिवार के कई सदस्य उपस्थित थे।




