नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी शांत कप्तानी, सटीक फैसलों और मैच फिनिश करने की क्षमता के लिए मशहूर धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो आज भी उनके नाम दर्ज हैं।
Read More : व्यक्तित्व अधिकारों पर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा पहुंचे हाईकोर्ट, सुनवाई 9 जुलाई को
धोनी ने अपने करियर के दौरान न केवल भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई, बल्कि बतौर कप्तान और विकेटकीपर भी कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं माना जाता।
कप्तानी और विकेटकीपिंग में बनाया इतिहास
1. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी
एमएस धोनी ने टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की। इनमें भारत ने 178 मैच जीते, 120 में हार मिली, छह मुकाबले टाई रहे और 15 टेस्ट ड्रॉ रहे। उन्होंने 200 वनडे, 72 टी20 और 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की।
2. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल स्टम्पिंग
धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 195 स्टम्पिंग करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने करियर में कुल 538 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
Read More : हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह मिले खेल मंत्री सुदिप्य कुमार से, झारखंड में हॉकी के विकास पर हुई चर्चा
3. सबसे तेज स्टम्पिंग
धोनी ने वेस्टइंडीज के कीमो पॉल को महज 0.08 सेकेंड में स्टम्प कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे तेज स्टम्पिंग का रिकॉर्ड बनाया।
बल्लेबाजी और आईसीसी ट्रॉफियों में भी कायम है दबदबा
4. वनडे में सबसे ज्यादा नाबाद पारियां
एमएस धोनी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 84 बार नाबाद लौटने वाले बल्लेबाज हैं। उनकी फिनिशर की भूमिका ने भारत को कई यादगार जीत दिलाईं।
5. तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान
धोनी अब तक दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।
आज भी एमएस धोनी के ये रिकॉर्ड उनके शानदार करियर और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की गवाही देते हैं।
Read More : नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होते ही किया ऐलान




