रांची। हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह मंगलवार को मंत्री पर्यटन,कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ,झारखंड सरकार सुदिप्य कुमार से उनके आवास में मिलकर झारखंड में हॉकी के विकास पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने खूंटी जिला में बालिका लिए आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र झारखंड सरकार खेल विभाग द्वारा खोले जाने के लिए मंत्री को आभार व्यक्त किया और कहां कि इस तरह से ही खेल का सर्वांगीण विकास हो पाएगा । जिस जिला में जिस खेल के प्रतिभावान खिलाड़ियों की संख्या अधिक है उस जिला में है खेल प्रशिक्षण केन्द्र का स्थापना होने से वहां और अधिक खेल को बढ़ावा मिलता है। साथ ही अगले वर्ष होने वाले हॉकी इंडिया लीग के विषय में भी विशेष चर्चा हुई।




