धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर रिलायंस जियो द्वारा सदर अस्पताल रांची के सहयोग से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

रांची। धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि के मौके पर रिलायंस जियो, संध्या टावर, रांची (हेड ऑफिस) के तत्वावधान में सदर अस्पताल, रांची के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिलायंस जियो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान करते हुए समाज के

रांची। धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि के मौके पर रिलायंस जियो, संध्या टावर, रांची (हेड ऑफिस) के तत्वावधान में सदर अस्पताल, रांची के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिलायंस जियो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। शिविर के दौरान कुल 57 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

रक्तदान शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा नियमित रक्तदान की भावना को बढ़ावा देना था। सदर अस्पताल की ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ रंजू सिन्हा एवं रक्तकोष टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रक्त संग्रह किया।

सिविल सर्जन ने रक्तदाताओं का किया आभार प्रकट

सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने ने रिलायंस जियो के सभी रक्तदाताओं एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े प्रयास समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अनेक जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।

डॉ रंजू सिन्हा ने भी आम नागरिकों से भी नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की, ताकि किसी भी मरीज को समय पर रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.