गम्हरिया थाना में दुष्कर्म मामले में नया खुलासा, पीड़िता निकली नाबालिग; कथित पति गिरफ्तार

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में नया खुलासा हुआ है। मेडिकल जांच और दस्तावेजों की पड़ताल में पीड़िता के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब

गम्हरिया थाना
सांकेतिक फोटो गम्हरिया थाना

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में नया खुलासा हुआ है। मेडिकल जांच और दस्तावेजों की पड़ताल में पीड़िता के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब मुख्य आरोपित सिपाही समेत अन्य संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के कथित पति शंकर दास को गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले में पीड़िता की पहचान उसके परिजनों ने मीडिया में प्रकाशित तस्वीरों के जरिए की। ओडिशा के मयूरभंज और बड़बिल क्षेत्र में रहने वाले परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने एक मानवाधिकार दल की मदद से गम्हरिया पहुंचकर पुलिस से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि पीड़िता पिछले करीब छह महीने से लापता थी।

परिजनों के अनुसार, शंकर दास नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया था और पत्नी बनाकर रख रहा था। परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने शंकर दास को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को भगाकर ले जाने और उससे अवैध संबंध बनाने के आरोप में उसके खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।

राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, DALSA ने बढ़ाये मदद के हाथ

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच कराने और सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (Action Taken Report) पेश करने का निर्देश दिया है।
वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) ने पीड़िता को निश्शुल्क कानूनी सहायता, पुनर्वास और मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अब तक 3 गिरफ्तार और 15 पुलिसकर्मी निलंबित 

उल्लेखनीय है कि 29 अक्टूबर की रात पति से विवाद के बाद मदद मांगने आई पीड़िता को पीसीआर वैन गम्हरिया थाना लाई थी।
आरोप है कि बिना महिला पुलिसकर्मी के एक कमरे में ठहराई गई पीड़िता के साथ देर रात ड्यूटी पर तैनात सिपाही नीरज लकड़ा ने दुष्कर्म किया।
मामले में एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT जांच कर रही है। अब तक मुख्य आरोपी सिपाही नीरज लकड़ा, एक दारोगा और थाना मुंशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तत्कालीन थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *