रांची।  धुर्वा स्थित द मे फेयर बैंक्वेट हॉल में रविवार को महानगर औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति, रांची की वार्षिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रंजन यादव ने की। बैठक की शुरुआत समिति के संस्थापक स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में करीब 33 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान पुरानी कार्यकारिणी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से वर्तमान पार्षद एवं स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंह की धर्मपत्नी शीला देवी को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नई कार्यकारिणी में कमल ठाकुर, जितेंद्र सिंह, प्रेम नाथ चक्रवर्ती, प्रेम सिंह बागी और प्रोसेनजीत दीशान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सभी पूजा समितियों के अध्यक्षों को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। समीर सिंह और अजय राज सिंह को मुख्य संरक्षक तथा शंभू सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, सागर कुमार और शोभा यादव को संरक्षक बनाया गया।
बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने दुर्गा पूजा के आयोजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और तैयारियों पर अपनी बातें रखीं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पार्षद परमेश्वर सिंह, मयंक गिरि, उमेश यादव, पिक्ल चटर्जी, विजय बहादुर सिंह, अजय वर्मा, सुरजीत दीशान, समुद्र मिर्धा, विनिता सिंह, संध्या सिंह, ममता पासवान, ममता सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे। हटिया उपाधीक्षक नीरज कुमार एवं धुर्वा थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी भी बैठक में उपस्थित थे।