रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची आवास पर गणपति बप्पा के पूजन-अनुष्ठान के अंतिम दिन परिवारजनों के साथ विधिवत हवन एवं आरती कर बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात बंधु-बांधवों के साथ श्रद्धा एवं भावुक मन से गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए विदा किया।
रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि बप्पा के आगमन का उत्साह जितना आनंद देता है, विसर्जन की बेला उतना ही भावुक कर देती है। उन्होंने विघ्नहर्ता श्री गणेश जी से सभी के सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं मंगल की कामना की।




