NEET PG 2026: नए नियमों के साथ 12 अक्टूबर से शुरू होगी नीट पीजी काउंसलिंग

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर नभ्पीट जी 2026 काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार नीट पीजी 2026 के स्कोर के आधार पर मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो वे काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो

NEET PG 2026

अपनी भाषा में पढ़ें

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर नभ्पीट जी 2026 काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार नीट पीजी 2026 के स्कोर के आधार पर मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो वे काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इस बार नए नियमों की जानकारी भी दी गई है।

also read : भारत-वेस्टइंडीज टी20 से पहले JSCA की तैयारी पूरी, जानें नियम

काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने के लिए कैंडिडेट्स को काउंसलिंग में शामिल होना होगा। अपनी पसंद के काॅलेज और कोर्स को चुनकर लाॅक करना होगा। यहां नीट पीजी 2026 काउंसलिंग की तारीखें, जरूरी डाॅक्यूमेंट्स और लागू किए गए नियमों के बारे में यहां पूरी जानकारी दी जा रही है।

NEET PG काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 12 अक्टूबर से शुरू होगी

NEET PG काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहले राउंड के शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। राज्य नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें अलग से बताएंगे। कैंडिडेट्स NEET PG 2026 के रिजल्ट और MCC काउंसलिंग शेड्यूल के बाद अपनी एडमिशन प्रक्रिया शुरू करेंगे और स्थिति के अनुसार आगे बढ़ेंगे।

NEET PG 2026 काउंसलिंग शेड्यूल और स्टेट वाइज डेट

राउंड/प्रक्रियाऑल इंडिया कोटा/डीम्ड/सेंट्रल यूनिवर्सिटीतारीखेंस्टेट काउंसलिंग तारीखेंतारीखें
राउंड-112 अक्टूबर-24 अक्टूबर 20263 नवंबर 202621 अक्टूबर-2 नवंबर 202611 नवंबर 2026
राउंड-1 ज्वाइनिंग की अंतिम तारीख2 नवंबर 2026–10 नवंबर 2026–
राउंड-26 नवंबर-14 नवंबर 202624 नवंबर 202614 नवंबर-23 नवंबर 20261 दिसंबर 2026
राउंड-2 ज्वाइनिंग की अंतिम तारीख23 नवंबर 2026–30 नवंबर 2026–
राउंड-326 नवंबर-4 दिसंबर 202614 दिसंबर 20264 दिसंबर-12 दिसंबर 202619 दिसंबर 2026
राउंड-3 ज्वाइनिंग की अंतिम तारीख12 दिसंबर 2026–18 दिसंबर 2026–
स्ट्रा वैकेंसी राउंड16 दिसंबर-24 दिसंबर 202624 दिसंबर 202622 दिसंबर-25 दिसंबर 2026–
स्ट्रा वैकेंसी राउंड की अंतिम तारीख31 दिसंबर 2026–31 दिसंबर 2026–
PG एकडेमिक सेशन शुरू20 नवंबर 2026–––

नीट पीजी काउंसलिंग के नए नियम क्या हैं?

  • फ्रीज कैंडिडेट्स (Freeze Candidates)- जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग में मेडिकल सीट मिल गई है और वे सीट अपग्रेड नहीं करना चाहते तो उन्हें फ्रीज जाएगा। ऐसे उम्मीदवार तय शेड्यूल के अनुसार आवंटित सीट पर जॉइन कर सकते हैं।
  • फ्लोट कैंडिडेट्स (Float Candidates)- जो उम्मीदवार पहले राउंड में मिली सीट से बेहतर कॉलेज या कोर्स के लिए अपग्रेडेशन चाहते हैं तो वे इस विकल्प को चुन सकते हैं। इसके बाद उन्हें जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे और अगले काउंसलिंग राउंड का इंतजार करना होगा।
  • ऑनलाइन सीट रिजाइन- जिन उम्मीदवारों ने प्रोविजनल एडमिशन लिया है और सीट छोड़ना या वापस लेना चाहते हैं तो उन्हें संस्थान के नोडल ऑफिसर को ऑनलाइन सीट सरेंडर के लिए जाना पड़ सकता है।

NEET PG में NRI कोटा की प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी गई है। इससे पहले साल 2025 में NRI का दावा करने वाले उम्मीदवारों को हर राउंड से पहले MCC को सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट ईमेल करने पड़ते थे। इस साल उम्मीदवार MCC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके ऑनलाइन ही प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

also read : राकेश प्रताप सिंह BJP में होंगे शामिल, 14 अक्टूबर को अमेठी में मेगा इवेंट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *