रांची में बिरसा मुंडा आट्या-पाट्या टूर्नामेंट, 24 खिलाड़ियों का चयन

रांची : झारखंड के 26वें स्थापना दिवस, जनजातीय गौरव दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शनिवार को रांची में एक दिवसीय भगवान बिरसा मुंडा आट्या-पाट्या टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था ओथ फाउंडेशन ने झारखंड राज्य आट्या-पाट्या एसोसिएशन

बिरसा मुंडा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड के 26वें स्थापना दिवस, जनजातीय गौरव दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर शनिवार को रांची में एक दिवसीय भगवान बिरसा मुंडा आट्या-पाट्या टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था ओथ फाउंडेशन ने झारखंड राज्य आट्या-पाट्या एसोसिएशन के सहयोग से धुर्वा स्थित बंगिया सांस्कृतिक उच्च विद्यालय (बंगला स्कूल) के प्रांगण में यह प्रतियोगिता आयोजित की।

Read More : मदुरै में दीपथून स्तंभ पर जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका और ओथ फाउंडेशन की ट्रस्टी दीपा बंका शामिल हुए। दोनों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर सुबह टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। शाम को उन्होंने ही प्रतियोगिता का समापन भी किया। उद्घाटन और आयोजन के दौरान रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, झारखंड राज्य आट्या-पाट्या संघ के महासचिव अजय झा और ओथ फाउंडेशन के सदस्य अमित कुमार मौजूद रहे। इनके अलावा विवेक कुमार, सोहन कुमार, जानवी कुमारी, अनुशिखा कुमारी और सुनील महतो समेत कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 100 खिलाड़ी

यह झारखंड स्तरीय प्रतियोगिता राज्य टीम के चयन के उद्देश्य से खुली चयन प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की गई थी। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए करीब 100 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबलों में रांची की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक और बालिका दोनों वर्गों में रांची की टीम ने खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग के फाइनल में रांची ने गढ़वा को 18-10 अंकों से हराया। वहीं, बालिका वर्ग के फाइनल में रांची ने पूर्वी सिंहभूम को 18-9 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

झारखंड टीम में 24 खिलाड़ियों को मिली जगह

खुली चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड टीम के लिए कुल 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें 12 बालक और 12 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी आगामी 8 से 10 जनवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली 39वीं आट्या-पाट्या नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि दीपक बंका और ओथ फाउंडेशन की ट्रस्टी दीपा बंका ने सभी खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, रजनी डंडाणिया, झारखंड राज्य आट्या-पाट्या संघ के महासचिव अजय झा और ओथ फाउंडेशन के सदस्य अमित कुमार भी मौजूद रहे। इसके अलावा दीपांविता दास गुप्ता, विवेक कुमार, सोहन कुमार, जानवी कुमारी, अनुशिखा कुमारी और सुनील महतो समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। सभी ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *