राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय दुधारू पशुमेला-सह-प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

लातेहार: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आज शनिवार को मॉडल डेयरी फार्म, किनामाड़, लातेहार में जिला स्तरीय एक दिवसीय दुधारू पशुमेला-सह-प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं उपायुक्त संदीप कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी द्वारा

दुधारू पशुमेला-सह-प्रदर्शनी 2026-27

अपनी भाषा में पढ़ें

लातेहार: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आज शनिवार को मॉडल डेयरी फार्म, किनामाड़, लातेहार में जिला स्तरीय एक दिवसीय दुधारू पशुमेला-सह-प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं उपायुक्त संदीप कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं किसानों की आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है

इस अवसर पर मनिका विधायक  रामचंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं किसानों की आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने पशुपालकों को उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं के पालन एवं आधुनिक पशुपालन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पशुपालन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं तथा किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के पशुपालकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले

उपायुक्त संदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के पशुपालकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले तथा उन्हें आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पशुपालकों से पशुओं के बेहतर रखरखाव, संतुलित पशु आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे पशुमेला-सह-प्रदर्शनी के आयोजन से पशुपालकों को नई तकनीकों, उन्नत नस्लों एवं पशुपालन के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी मिलती है, जिससे दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो सकती है।

इस दुधारू पशुमेला-सह-प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को पशुपालन की आधुनिक तकनीकों, सरकारी योजनाओं एवं उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराना तथा पशुपालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालकों को पशुपालन के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं का लाभ उठाने एवं इसे आय का एक सशक्त माध्यम बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

ये रहे उपस्थित

जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरिकृष्ण, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुषमा प्रधिया, मनिका विधायक प्रतिनिधि  हरिशंकर यादव, लातेहार विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, जिला परिषद सदस्य  विनोद उरांव, सांसद प्रतिनिधि दिशा नेहा साहू, प्रखंड विकास पदाधिकारी लातेहर, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, पशुपालन विभाग के कर्मी, पशुपालक, किसान एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

also read ;परिसीमन बिल का विरोध करेगा INDI गठबंधन, ये लोकतंत्र के लिए खतरा: मल्लिकार्जुन खरगे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *