रांची में बाल विवाह के खिलाफ डालसा का अभियान, लोगों को किया जागरूक

रांची: बाल विवाह बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है और उनके शारीरिक, मानसिक व शैक्षणिक विकास में बाधा डालता है। इसे रोकने और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने शनिवार को जगरनाथपुर में

डालसा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: बाल विवाह बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है और उनके शारीरिक, मानसिक व शैक्षणिक विकास में बाधा डालता है। इसे रोकने और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने शनिवार को जगरनाथपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और रांची के न्यायायुक्त सह डालसा अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में डालसा सचिव, इंचार्ज के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान (बीवीएमपी) के तहत यह पहल की गई। यह अभियान 100 दिनों तक चलेगा। टीवीएस सीएम स्कूल, जगरनाथपुर और न्यू जगरनाथपुर बस्ती के आसपास के क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

Read More : सोनिया गांधी की नागरिकता पर सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दी रिपोर्ट

बाल विवाह कराने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करना और बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। इससे उनके शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास पर गंभीर असर पड़ता है। राजेश कुमार सिन्हा ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह कराना, इसमें सहयोग करना या इसे बढ़ावा देना दंडनीय अपराध है। उन्होंने इसकी रोकथाम में समाज की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

बच्चों को साइबर अपराध और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

इसी दिन नालसा की थीम पर बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा, जागरूकता और शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भी विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध, ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर बुलिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन धोखाधड़ी और व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग जैसे खतरों के प्रति लोगों को सचेत किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि डिजिटल तकनीक शिक्षा, ज्ञान और संवाद का प्रभावी माध्यम है, लेकिन इसका लापरवाही से इस्तेमाल करने पर कई तरह के जोखिम पैदा हो सकते हैं। इस दौरान विभिन्न सहायता सेवाओं के नंबर भी बताए गए। इनमें नालसा का टोल फ्री नंबर 15100, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और आपातकालीन सहायता नंबर 112 शामिल हैं।

12 दिसंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

कार्यक्रम के दौरान डालसा के पीएलवी ने भी लोगों को बाल विवाह और साइबर अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया। पीएलवी ने कहा कि संबंधित वादकारी निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण करा सकते हैं। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी गणेश कुमार, पिंकु कुमारी, निमला कुमारी, सीमा कुमारी, संगीता सिंह, अमित बड़ाईक, बिनिता कुमारी, राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *