रांची में बारिश के बाद एक्शन में नगर निगम : 1200 सफाई मित्र मैदान में, हेल्पलाइन नंबर जारी

रांची : राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के विभिन्न निचले और संवेदनशील इलाकों में उत्पन्न अल्पकालिक जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए रांची नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। नागरिकों को राहत देने और आवागमन

नगर निगम

रांची : राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के विभिन्न निचले और संवेदनशील इलाकों में उत्पन्न अल्पकालिक जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए रांची नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। नागरिकों को राहत देने और आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे शहर में व्यापक स्तर पर जल निकासी अभियान चलाया।

Read More : रांची में पहली ही बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, जलमग्न हुआ डोरंडा का भूसुर पुल

1200 सफाई मित्र और भारी मशीनें मैदान में

निगम प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 1200 सफाई मित्रों को विभिन्न वार्डों में तैनात किया। बड़े नालों और अवरुद्ध जल निकासी मार्गों को साफ करने के लिए 4 जेसीबी (JCB) मशीनों और 2 सुपर सकर मशीनों का उपयोग किया गया। साकेत नगर और पंचशील नगर जैसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों से पानी खींचने के लिए सुपर सकर मशीनें लगाई गईं, जबकि काली टावर, तुपुदाना और पंडरा में मोटर पंपों की मदद से पानी निकाला गया।

नगर निगम

इन प्रमुख इलाकों में हुआ जल निकासी कार्य

निगम की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने सूचना मिलते ही निम्नलिखित संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया:

  • बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, प्रगति विहार, साकेत नगर और द्वारकापुरी

  • सेवा सदन, बहूबाजार, दीपाटोली और पंचशील नगर

  • अर्गोड़ा, बड़ा घाघरा और एचबी रोड स्थित काली टावर

नालियों में कचरा न फेंकने की अपील, हेल्पलाइन नंबर जारी

रांची नगर निगम ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे बारिश के दौरान नालियों में प्लास्टिक या कचरा न फेंकें, जिससे जल निकासी का मार्ग अवरुद्ध न हो। इसके साथ ही, शहर में कहीं भी जलभराव होने पर त्वरित समाधान के लिए निगम ने हेल्पलाइन नंबर 1800-570-1235 जारी किया है, जिस पर नागरिक सीधे संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

नगर निगम

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *