रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच सीता मुर्मू सोरेन ने परीक्षा रद्द होने पर सरकार से CBI जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ परीक्षा रद्द कर देने से छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा। पूरे मामले की जांच कर दोषियों को सामने लाना जरूरी है।
सीता मुर्मू सोरेन ने कहा कि झारखंड के युवाओं के सपने बार-बार टूट रहे हैं। परीक्षा रद्द होना बताता है कि राज्य की भर्ती व्यवस्था में गंभीर गड़बड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भ्रष्ट लोग व्यवस्था के अंदर रहकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों की मेहनत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केवल परीक्षा रद्द करना इस समस्या का समाधान नहीं है. उन लोगों की पहचान जरूरी है, जो इस पूरे मामले के पीछे हैं और परीक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं।








