ग्रीन पैच डेवलपमेंट पर नगर आयुक्त की समीक्षा, इस वर्ष 80 से अधिक स्थलों को हरित बनाने का लक्ष्य

रांची : रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में मंगलवार को हॉर्टिकल्चर शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में ग्रीन पैच डेवलपमेंट कार्यों की प्रगति और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

ग्रीन पैच

रांची : रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में मंगलवार को हॉर्टिकल्चर शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में ग्रीन पैच डेवलपमेंट कार्यों की प्रगति और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब तक शहर के 24 प्रमुख स्थलों पर ग्रीन पैच विकसित किए जा चुके हैं। वहीं 24 अन्य स्थलों पर कार्य प्रगति पर है, जबकि 52 नए स्थानों को ग्रीन पैच विकास के लिए चिन्हित किया गया है। इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष में 80 से अधिक प्रमुख स्थलों पर ग्रीन पैच विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

read more : 14वीं JPSC PT में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, आयोग कार्यालय का घेराव

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रीन पैच के नियमित रखरखाव और निगरानी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विकसित किए गए हरित क्षेत्रों को लंबे समय तक सुरक्षित और आकर्षक बनाए रखना जरूरी है। बैठक में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, नगर प्रबंधक, गार्डन अधीक्षक तथा हॉर्टिकल्चर शाखा के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *