धनबाद में भू-धंसान पीड़ितों से मिलने पहुंचे MP ढुलू महतो, विरोध

धनबाद : जिले के कतरास स्थित छाताबाद में शुक्रवार को अचानक हुई भीषण भू-धंसान (Land Subsidence) की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस अचानक हुए हादसे में आधा दर्जन से अधिक मकान पूरी तरह धंस गए, जबकि कई अन्य मकानों की दीवारों में

भू-धंसान

धनबाद : जिले के कतरास स्थित छाताबाद में शुक्रवार को अचानक हुई भीषण भू-धंसान (Land Subsidence) की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस अचानक हुए हादसे में आधा दर्जन से अधिक मकान पूरी तरह धंस गए, जबकि कई अन्य मकानों की दीवारों में गहरी और खतरनाक दरारें आ गईं। घटना के बाद से बेघर हुए दर्जनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Read More : धनबाद में NatFoE-IMP 2026 शुरू, संजय सेठ ने युवाओं से की बड़ी अपील

पीड़ितों से मिलने पहुंचे सांसद ढुलू महतो का तीखा विरोध

शनिवार को स्थिति का जायजा लेने और पीड़ितों से मिलने पहुंचे धनबाद सांसद ढुलू महतो को स्थानीय निवासियों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। सांसद के पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीण और महिलाएं सामने आ गईं और कड़ा विरोध जताने लगीं। हंगामे के बीच भीड़ में शामिल लोगों ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। स्थिति बिगड़ती देख सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर प्रदर्शनकारी महिलाओं को वहां से पीछे हटाया।

BCCL प्रबंधन और प्रशासन पर भड़के सांसद

प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करने के बाद सांसद ढुलू महतो ने इस घटना के लिए बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन और जिला प्रशासन की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल की लापरवाही के कारण आम लोगों की जान-माल खतरे में पड़ी है। उन्होंने बेघर हुए पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वासित करने और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

पूर्व मेयर पर बोला हमला

दौरे के दौरान ढुलू महतो ने बिना नाम लिए पूर्व मेयर पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जनप्रतिनिधि संकट की इस घड़ी में केवल हमदर्दी जताने का नाटक कर रहे हैं और अपने साथ कोयला तस्करों को लेकर घूम रहे हैं। फिलहाल कतरास के छाताबाद में तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *