धनबाद में NatFoE-IMP 2026 शुरू, संजय सेठ ने युवाओं से की बड़ी अपील

धनबाद : IIT (ISM) धनबाद में National Frontiers of Engineering (NatFoE) 2026 के 20वें संस्करण और Innovation in Manufacturing Practices (IMP) 2026 की शनिवार को औपचारिक शुरुआत हुई। आईआईटी (आईएसएम) धनबाद और इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (INAE) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह तीन

NatFoE

धनबाद : IIT (ISM) धनबाद में National Frontiers of Engineering (NatFoE) 2026 के 20वें संस्करण और Innovation in Manufacturing Practices (IMP) 2026 की शनिवार को औपचारिक शुरुआत हुई। आईआईटी (आईएसएम) धनबाद और इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (INAE) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 8 से 10 अगस्त तक चलेगा। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देशभर से नामचीन वैज्ञानिक, शिक्षाविद, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप्स और शोधार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

Read More : JPSC-JSSC विवाद: CM आवास का घेराव करने निकले ABVP छात्रों पर पुलिस का एक्शन, कई हिरासत में

“लैब से बाहर निकलकर देश की जरूरतों के लिए करें इनोवेशन”: संजय सेठ

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने युवाओं और शोधकर्ताओं से भविष्योन्मुखी सोच अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें पिछले 100 वर्षों की उपलब्धियों तक सीमित न रहकर अगले 100 वर्षों की टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करना होगा। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा, “भारत अब डिफेंस सेक्टर में आयातक से निर्यातक बन चुका है और वर्तमान में दुनिया के 102 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में स्वदेशी तकनीक, स्टार्टअप्स और एमएसएमई (MSME) की भूमिका सबसे अहम है।”

NatFoE

एकेडमिया और इंडस्ट्री के तालमेल पर जोर

INAE के अध्यक्ष जे.डी. पाटिल ने कहा कि NatFoE का मुख्य उद्देश्य युवा इंजीनियरों के रिसर्च को वास्तविक प्रोडक्ट्स और तकनीकों में बदलना है। SAIL के सीएमडी अशोक कुमार पांडा ने कहा कि तेजी से बदलते दौर में उद्योगों की सुरक्षा और उत्पादकता बढ़ाने के लिए डिजिटाइजेशन, स्वदेशी तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अनिवार्य हैं। पद्मश्री प्रो. संघमित्रा बंदोपाध्याय ने देश की वास्तविक समस्याओं को हल करने और एथिकल इंजीनियरिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण में कहा कि यह मंच नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत को एक साथ लाने का एक बड़ा अवसर है।

एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और डिफेंस टेक्नोलॉजी पर मुख्य फोकस

इस वर्ष तीन दिवसीय सिम्पोजियम (Symposium) के मुख्य विषयों में एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, क्रिटिकल मेटल्स एवं प्रोसेस टेक्नोलॉजी, और डिफेंस प्लेटफॉर्म्स के लिए स्टील्थ टेक्नोलॉजी व एंटीना इंटीग्रेशन शामिल हैं। अंत में प्रो. अमित राय दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापन (Vote of Thanks) प्रस्तुत कर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *