शिवहर में गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत

शिवहर : बिहार के शिवहर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव के पास पुलिस की गश्ती गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में वाहन चला रहे चौकीदार

पुलिस

शिवहर : बिहार के शिवहर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव के पास पुलिस की गश्ती गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में वाहन चला रहे चौकीदार रामजी राय (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) अशोक सिंह और दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक रामजी राय कमरौली गांव के रहने वाले थे और चालक की अनुपस्थिति में थाने की गाड़ी चलाते थे।

सामने से आ रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार पिपराही थाने में तैनात SI अशोक सिंह तीन पुलिसकर्मियों के साथ नियमित गश्ती पर निकले थे। सिंगरहिया गांव के पास अचानक सामने से आ रहे एक पैदल व्यक्ति को बचाने के प्रयास में पुलिस जीप से नियंत्रण खो गया और गाड़ी सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

दरोगा की हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए पिपराही पीएचसी (PHC) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने रामजी राय को मृत घोषित कर दिया। दरोगा अशोक सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने दरोगा सहित दो पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH), मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है।

अस्पताल पहुंचे SP

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के बेटे दीपक कुमार और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद शिवहर के एसपी शैलेंद्र सिंह खुद सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस प्रशासन की ओर से घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *