रांची : मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब जीतने वाली दीपाली रिया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Read More : झारखंड में अगले 4 दिन बदलेगा मौसम, भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दीपाली रिया की सफलता झारखंड की प्रतिभाओं के लिए नई प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रतिभाओं का धनी राज्य रहा है और यहां के युवाओं ने समय-समय पर राज्य तथा देश का नाम रोशन किया है। सीएम ने विश्वास जताया कि दीपाली रिया भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के दम पर झारखंड और देश का गौरव बढ़ाएंगी। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं और जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Read More : रथ मेले में डालसा का विधिक जागरूकता अभियान शुरू, 50 बिछड़े लोगों को परिवार से मिलाया




