श्रावणी मेला 2026 : रांची-भागलपुर के बीच चलेगी 4 स्पेशल ट्रेनें… जानें पूरा शेड्यूल

श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
श्रावणी मेला

रांची : श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। मालदा मंडल की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दो अलग-अलग रूटों से द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

Read More : मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 दीपाली रिया ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

राजाबेरा रूट से चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार, 08690 रांची–भागलपुर द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 26 जुलाई 2026 से 9 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को शाम 5:40 बजे रांची से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं 08689 भागलपुर–रांची स्पेशल 27 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 9:10 बजे भागलपुर से चलेगी और रात 10:20 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बरकाकाना रूट से भी मिलेगा विकल्प

रेलवे 08646 रांची–भागलपुर द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का संचालन 27 जुलाई 2026 से 11 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को शाम 5:30 बजे रांची से करेगा। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं 08645 भागलपुर–रांची स्पेशल 28 जुलाई से 12 सितंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह 9:10 बजे भागलपुर से रवाना होगी और उसी दिन रात 9:40 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव भी दोनों दिशाओं में सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर होगा। यात्रियों को इसमें जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर और एयर-कंडीशंड कोच की सुविधा मिलेगी।

Read More : झारखंड में खनन नीति पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बंद खदानों और DMFT फंड पर उठाए सवाल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.