रांची में दो दिवसीय फ्यूज़न फेयर 2026 का आगाज़, मिस यूनिवर्सल इंडिया 2025 ने किया उद्घाटन

रांची : राजधानी रांची के कैपिटल हिल होटल में मंगलवार से दो दिवसीय फ्यूज़न फेयर 2026 की शुरुआत हुई। लाइफस्टाइल और फैशन प्रदर्शनी का उद्घाटन मिस यूनिवर्सल इंडिया 2025 सिमरन ने फीता काटकर किया। प्रिया बुधिया और शिल्पा जैन के आयोजन में हो रहा फ्यूज़न

फ्यूज़न फेयर 2026

रांची : राजधानी रांची के कैपिटल हिल होटल में मंगलवार से दो दिवसीय फ्यूज़न फेयर 2026 की शुरुआत हुई। लाइफस्टाइल और फैशन प्रदर्शनी का उद्घाटन मिस यूनिवर्सल इंडिया 2025 सिमरन ने फीता काटकर किया। प्रिया बुधिया और शिल्पा जैन के आयोजन में हो रहा फ्यूज़न फेयर इस वर्ष अपने 18वें संस्करण के साथ आयोजित किया जा रहा है। पिछले 18 वर्षों में यह प्रदर्शनी रांची की प्रमुख फैशन और लाइफस्टाइल प्रदर्शनियों में अपनी अलग पहचान बना चुकी है।

read more : 14वीं JPSC PT में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, आयोग कार्यालय का घेराव

प्रदर्शनी में देशभर से 35 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। यहां फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, एक्सेसरीज़, हस्तशिल्प और अन्य लाइफस्टाइल उत्पादों का आकर्षक संग्रह प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 14 और 15 जुलाई तक कैपिटल हिल होटल में आयोजित होगी, जहां लोग प्रीमियम शॉपिंग का आनंद ले सकेंगे। उद्घाटन के मौके पर सिमरन ने कहा कि फ्यूज़न फेयर रचनात्मकता, उद्यमिता और महिला नेतृत्व वाले व्यवसायों को बढ़ावा देने वाला एक शानदार मंच है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

आयोजक प्रिया बुधिया ने कहा कि फ्यूज़न फेयर केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि उद्यमियों को सशक्त बनाने और रांची को देशभर के प्रतिष्ठित ब्रांड्स से जोड़ने का माध्यम है। वहीं सह-आयोजक शिल्पा जैन ने कहा कि हर वर्ष आगंतुकों को कुछ नया अनुभव देने और प्रदर्शकों को बेहतर व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस आयोजन का विस्तार किया जा रहा है। कार्यक्रम में लेडीज़ सर्कल इंडिया पब्लिसिटी पार्टनर के रूप में जुड़ा है। इस अवसर पर आरएएलसी-98 की चेयरपर्सन स्नेहा बजाज ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे उद्यमिता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *