रोटरी क्लब के सहयोग से चला वृहत पौधारोपण कार्यक्रम अभियान

रांची: पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से रोटरी के ‘मिशन एक लाख पौधा रोपण’ अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ग्रुप केंद्र, सेम्बो रांची परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप केंद्र रांची

रोटरी क्लब

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से रोटरी के ‘मिशन एक लाख पौधा रोपण’ अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ग्रुप केंद्र, सेम्बो रांची परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप केंद्र रांची के उप महानिरीक्षक सुनील कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान परिसर में फलदार, फूलदार और औषधीय प्रजातियों के 500 पौधे लगाए गए।
 मुख्य अतिथि साकेत कुमार सिंह ने पौधारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व का आधार हैं। पेड़ स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित
 देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।
साकेत कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ आह्वान से प्रेरणा लेते हुए लोगों से अपनी मां और प्रकृति के सम्मान में पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अपील की।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सीआरपीएफ के साथ आयोजित यह कार्यक्रम हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी सीआरपीएफ के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य करेगा।
कार्यक्रम में झारखंड सेक्टर मुख्यालय के पुलिस उप महानिरीक्षक अजय मिश्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक (सेवानिवृत्त) डीएन लाल, पुलिस उप महानिरीक्षक केके पांडेय, पुलिस उप महानिरीक्षक पी. कुजूर तथा कंपोजिट अस्पताल रांची की पुलिस उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. शैल बाल सोरेंग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *