JPSC और JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में CID की कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

रांची : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामलों में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। आज यानी बुधवार को विभाग ने कार्रवाई करते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा मामले

JPSC

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के मामलों में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। आज यानी बुधवार को विभाग ने कार्रवाई करते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा मामले में दो अभ्यर्थियों और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC CGL) परीक्षा मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Read More : विश्वकर्मा पूजा 2026 : जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

जमशेदपुर और रांची से दो JPSC अभ्यर्थी गिरफ्तार

JPSC परीक्षा से संबंधित CID थाना कांड संख्या 16/2026 में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमशेदपुर निवासी कृतक रोशन (29) और रांची निवासी पंकज प्रशून (32) के रूप में हुई है। CID की जांच में सामने आया कि दोनों अभ्यर्थियों को लालपुर स्थित ‘शिवांगन की पाठशाला’ के संचालक संजीत कुमार के माध्यम से परीक्षा में कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाया गया था।

JSSC CGL मामले में कोडरमा से दो आरोपी धरे गए

दूसरी ओर, JSSC संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा से संबंधित कांड संख्या 01/2025 में CID ने कोडरमा जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान डोमचांच (कोडरमा) निवासी राजेश प्रसाद यादव और पूर्णा नगर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। दोनों पर JSSC CGL परीक्षा के कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है।

चारों आरोपी भेजे गए जेल, आगे की जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके पश्चात सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है। CID इस मामले में बिचौलियों, अभ्यर्थियों और अन्य संदिग्धों की भूमिका की आगे की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *