रेस्टोरेंट ग्राहकों से अनिवार्य सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकते, हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत से किया इनकार

दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने रेस्टोरेंट और होटल संचालकों को बड़ा झटका देते हुए स्पष्ट किया है कि ग्राहकों से अनिवार्य रूप से सर्विस चार्ज वसूलने के लिए रेस्टोरेंट एसोसिएशन को कोई अंतरिम राहत नहीं दी गई है। अदालत ने साफ किया कि 28 मार्च

अपनी भाषा में पढ़ें

दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने रेस्टोरेंट और होटल संचालकों को बड़ा झटका देते हुए स्पष्ट किया है कि ग्राहकों से अनिवार्य रूप से सर्विस चार्ज वसूलने के लिए रेस्टोरेंट एसोसिएशन को कोई अंतरिम राहत नहीं दी गई है। अदालत ने साफ किया कि 28 मार्च 2025 के फैसले के खिलाफ ऐसी कोई अंतरिम सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है, जिससे रेस्टोरेंट ग्राहकों के बिल में जबरन सर्विस चार्ज जोड़ सकें।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि रेस्टोरेंट एसोसिएशन को एकल पीठ के फैसले के खिलाफ अंतरिम राहत नहीं मिली है। इस फैसले में अदालत ने केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) के उन दिशानिर्देशों को बरकरार रखा था, जिनके तहत होटल और रेस्टोरेंट द्वारा ग्राहकों से अनिवार्य सर्विस चार्ज वसूलने पर रोक लगाई गई है।

ग्राहकों के बिल में जबरन सर्विस चार्ज जोड़ने पर रोक

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि कुछ रेस्टोरेंट अब भी ग्राहकों के बिल में अनिवार्य रूप से सर्विस चार्ज जोड़ रहे हैं। उन्होंने अदालत का ध्यान इस ओर दिलाया कि CCPA के दिशानिर्देशों के अनुसार होटल और रेस्टोरेंट ग्राहकों से इस तरह अनिवार्य सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकते।

हाई कोर्ट के रुख से स्पष्ट है कि रेस्टोरेंट ग्राहकों पर अनिवार्य सर्विस चार्ज थोपने के लिए किसी अंतरिम राहत का सहारा नहीं ले सकते। CCPA के दिशानिर्देशों के तहत ग्राहकों से जबरन सर्विस चार्ज वसूलने पर रोक बरकरार है। ऐसे में ग्राहकों को अपने बिल में जोड़े गए अनिवार्य सर्विस चार्ज पर सवाल उठाने का अधिकार है।

also read : झारखंड विधान सभा की 26वीं (वर्षगांठ) स्थापना दिवस समारोह को लेकर हुई बैठक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *