रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष वरीय पदाधिकारियों के साथ 22 नवंबर 2026 को होने वाले झारखण्ड विधान सभा की 26वीं (वर्षगांठ) स्थापना दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक की। जहां 22 नवंबर को 11:30 बजे झारखण्ड विधान सभा परिसर, कुटे में स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कार्यक्रम के मुख्य तिथि होंगे।
इस अवसर पर विधायी उत्कृष्टता चयन समिति द्वारा चयनित माननीय सदस्य को बिरसा मुण्डा उत्कृष्ट विधायक सम्मान, उत्कृष्ट विधान सभा कर्मियों को स्व० कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा । पूर्व सदस्यों का सम्मान ,खिलाड़ियों का सम्मान, एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे । त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ (104वां अंक) एवं अन्य पुस्तक का विमोचन/लोकार्पण भी होगा।
स्थापना दिवस समारोह में, आवासन,सुरक्षा तथा यातायात से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए, साथ ही आगामी 25 एवं 26 नवंबर को आहूत विशेष सत्र के सुचारू संचालन के लिए अध्यक्ष द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य सचिव झारखंड सरकार ,प्रभारी सचिव झारखण्ड विधान सभा,अपर मुख्य सचिव मंत्रिमण्डल एवं निगरानी विभाग, पुलिस निरीक्षक मुख्यालय,उपायुक्त, रांची,वरीय अरक्षी अधीक्षक,रांची,नगर आयुक्त, रांची नगर निगम,रांची तथा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें ।





