राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले ऑस्ट्रेलियाई कंसुल जनरल बर्नार्ड लिंच

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को लोक भवन (राजभवन) में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (कॉन्सुल जनरल) बर्नार्ड लिंच ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ झारखंड के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों

राज्यपाल
लोक भवन में बर्नार्ड लिंच की राज्यपाल से मुलाकात।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को लोक भवन (राजभवन) में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (कॉन्सुल जनरल) बर्नार्ड लिंच ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ झारखंड के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों महानुभावों के बीच मुख्य रूप से राज्य में पर्यटन, समृद्ध संस्कृति, उच्च शिक्षा और कौशल विकास (Skill Development) के क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। वार्ता के दौरान यह बात प्रमुखता से सामने आई कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते पारस्परिक सहयोग का प्रत्यक्ष लाभ झारखंड राज्य को भी विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त हो सकता है।

Read More : सन्नी टोप्पो ने संभाली भाजपा एसटी मोर्चा की कमान, पारंपरिक विधि-विधान से पूजा

झारखंड की प्राकृतिक व सांस्कृतिक सुंदरता की तारीफ

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चर्चा के दौरान कहा कि झारखंड पर्यटन की दृष्टि से एक बेहद समृद्ध राज्य है। यहाँ की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, मनमोहक पहाड़, झील-झरने, विशाल जलाशय, सघन वन क्षेत्र और समृद्ध जनजातीय एवं सांस्कृतिक विरासत देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऑस्ट्रेलिया और झारखंड के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ने से राज्य के पर्यटन और कौशल विकास को एक नई गति मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *