छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन : बीरेन्द्र प्रधान

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांगों को लेकर विधानसभा की ओर शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वाटर

बीरेन्द्र प्रधान

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांगों को लेकर विधानसभा की ओर शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के प्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि अपने हक, अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे युवाओं पर लाठियां बरसाना किसी भी स्थिति में न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता।

Read More : छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर संजय सेठ ने सरकार को घेरा

‘हाथों में किताबों और तिरंगे की जगह लाठियों के निशान’

बीरेन्द्र प्रधान ने राज्य सरकार के रवैये पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिन युवाओं के हाथों में किताबें और तिरंगा होना चाहिए, उनके शरीर पर पुलिस की लाठियों के निशान दिखना सरकार की घोर संवेदनहीनता को दर्शाता है। JPSC और JSSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं झारखंड के लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य का निर्धारण करती हैं। इसलिए परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी गड़बड़ी की शिकायत पर सरकार को दमन के बजाय संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ ठोस निर्णय लेना चाहिए।

वार्ता कर जायज मांगों का समाधान करे सरकार

प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज को दबाने की जगह उसे सुना जाता है। छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन का समाधान लाठी और बल प्रयोग से नहीं, बल्कि बातचीत से ही संभव है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल घायल छात्रों का समुचित इलाज सुनिश्चित करे और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराए।

लोजपा (रामविलास) युवाओं के संघर्ष में साथ

बीरेन्द्र प्रधान ने घोषणा की कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड के युवाओं और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। पार्टी मांग करती है कि राज्य सरकार टकराव का रास्ता छोड़कर छात्र प्रतिनिधियों से तत्काल सीधी वार्ता करे, JPSC-JSSC परीक्षाओं से जुड़ी शिकायतों का पारदर्शी समाधान निकाले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *