दिल्ली स्लीपर बस कांड पर किरण बेदी की चिंता, बोलीं- ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी

दिल्ली में स्लीपर बस के अंदर 16 साल की छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी और पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने इस घटना पर चिंता जताई है। also read :ममता बनर्जी

किरण बेदी

अपनी भाषा में पढ़ें

दिल्ली में स्लीपर बस के अंदर 16 साल की छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी और पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने इस घटना पर चिंता जताई है।

also read :ममता बनर्जी की भतीजी की मौत, बीरभूम में घर से मिला शव

किरण बेदी ने कहा कि लड़कियों और बच्चियों के खिलाफ यौन अपराध के मामले चिंता का विषय हैं। पीड़िता की उम्र चाहे 16 साल हो या सिर्फ 3 साल, ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

किरण बेदी ने कहा कि ऐसे मामलों में परिवहन व्यवस्था की भूमिका भी अहम है। स्कूल बस, स्कूल वैन और सार्वजनिक परिवहन के ड्राइवर-कंडक्टर की नियुक्ति से पहले उनकी अच्छी तरह जांच होनी चाहिए।

also read :नई दिल्ली में विभागीय शिखर सम्मेलन 2026 में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद, झारखंड की पेयजल जरूरतों को

उन्होंने सवाल उठाया कि स्कूल वैन के ड्राइवर को नौकरी देने से पहले अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन क्यों नहीं किया जाता। उनका कहना है कि ड्राइवर का पुलिस रिकॉर्ड पहले जांचा जाना चाहिए और जांच पूरी होने तक उसे नियुक्त नहीं किया जाना चाहिए।

संदिग्ध बसों की तुरंत जांच हो
पूर्व उपराज्यपाल ने कानून को सख्ती से लागू करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई बस CCTV में संदिग्ध स्थिति में दिखाई देती है या उसके पर्दे खुले नजर आते हैं, तो पुलिस को तुरंत बस रोककर जांच करनी चाहिए।

उन्होंने आरोपियों के लिए सजा और जमानत की शर्तें भी सख्त करने की बात कही। उनके मुताबिक, अगर कोई आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा अपराध करता है या उसके खिलाफ कोई गंभीर जानकारी सामने आती है, तो उसकी जमानत तुरंत रद्द होनी चाहिए।

क्या है दिल्ली स्लीपर बस का मामला?
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक स्लीपर बस के अंदर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया गया है।

घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और नोएडा में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही थी।

बारिश के कारण गलत जगह उतर गई थी छात्रा
पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, 3 अगस्त को मां की डांट से नाराज होकर छात्रा अगले दिन घर से निकल गई थी। इसके बाद वह नोएडा सेक्टर-63 जाने के लिए बस में बैठी।

भारी बारिश और अंधेरे के कारण वह कथित तौर पर परी चौक पर गलत जगह उतर गई। कुछ समय बाद उसे पता चला कि वह गलत स्थान पर पहुंच गई है।

इसके बाद उसने एक बस को आते देखा और मदद के लिए उसे रुकने का इशारा किया। छात्रा के मुताबिक, बस रुक गई, लेकिन उस समय बस के अंदर कोई यात्री नहीं था। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

also read :झारखंड में अचानक बाढ़ का खतरा, 10 जिलों में अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे के दौरान फ्लैश फ्लड की आशंका

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.