झारखंड आयकर अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, आनंद पसारी फिर बने अध्यक्ष

रांची : झारखंड आयकर अधिवक्ता संघ की वार्षिक आमसभा एवं चुनाव बैठक रांची के होटल कैपिटल हिल, मेन रोड में आयोजित की गई। चुनाव पदाधिकारी संदीप गाड़ोदिया और रामवतार नारसरिया की देखरेख में वर्ष 2026-27 के लिए संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन

आयकर

रांची : झारखंड आयकर अधिवक्ता संघ की वार्षिक आमसभा एवं चुनाव बैठक रांची के होटल कैपिटल हिल, मेन रोड में आयोजित की गई। चुनाव पदाधिकारी संदीप गाड़ोदिया और रामवतार नारसरिया की देखरेख में वर्ष 2026-27 के लिए संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ।

Read More : सीएम हेमंत सोरेन से मिला एफजेसीसीआई का प्रतिनिधिमंडल

सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

चुनाव में आनंद पसारी को पुनः अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सुब्रत दास गुप्ता को उपाध्यक्ष, दीपक कुमार पटेल को सचिव, देवेश पोद्दार को सह सचिव, आदित्य शाह को कोषाध्यक्ष तथा दीपक गाड़ोदिया को सदस्य निर्वाचित किया गया। बैठक की शुरुआत अध्यक्ष आनंद कुमार पसारी ने सदस्यों के स्वागत के साथ की। इसके बाद कोषाध्यक्ष आदित्य शाह ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

Read More : कलाकृति स्कूल अपार्टमेंट सीसीएल द्वारा आयोजित स्वच्छता ऑन स्वच्छता ओं कैनवस चित्रांकन प्रतियोगिता संपन्न

अध्यक्ष ने जताया आभार

पुनः निर्वाचित अध्यक्ष आनंद कुमार पसारी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी सदस्यों के विश्वास और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने संघ के हित में निरंतर कार्य करने का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम के अंत में संघ के पूर्व अध्यक्ष हरिलाल पटेल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

Read More : झारखंड में मानसून फिर सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.