सीएम हेमंत सोरेन से मिला एफजेसीसीआई का प्रतिनिधिमंडल

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्य में उद्योग, व्यापार और निवेश के वर्तमान परिदृश्य

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्य में उद्योग, व्यापार और निवेश के वर्तमान परिदृश्य पर मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज द्वारा शीघ्र ही एक राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, व्यापारी एवं उद्यमी भाग लेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मलहोत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, क्षेत्र उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा, उदयशंकर, रमेश कुमार चिनी, विनय अग्रवाल, पलामू चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर, कार्यकारिणी सदस्य फिराजुद्दीन, गुमला चेम्बर के सदस्य अमर प्रदीप शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *