झारखंड चैंबर ने वन विभाग से की मुलाकात, ग्रीन झारखंड पर चर्चा

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के एक प्रतिनिधिमंडल ने वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) सिद्धार्थ त्रिपाठी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और ग्रीन इनिसिएटिव को राज्य में और अधिक प्रभावी बनाने

झारखंड चैंबर

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के एक प्रतिनिधिमंडल ने वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) सिद्धार्थ त्रिपाठी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और ग्रीन इनिसिएटिव को राज्य में और अधिक प्रभावी बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में हरित वातावरण को बढ़ावा देने, पर्यावरण जागरूकता फैलाने और वन विभाग व झारखंड चैंबर के बीच नियमित समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्य करने के प्रस्ताव पर विमर्श किया गया।

Read More : JPSC-JSSC छात्रों से सरकार की दूसरे दौर की बातचीत बेनतीजा, 10 अगस्त को घेराव तय

वन विभाग चैंबर को उपलब्ध कराएगा पौधे

प्रधान मुख्य वन संरक्षक सिद्धार्थ त्रिपाठी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में झारखंड चैंबर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। इस दिशा में वन विभाग की ओर से झारखंड चैंबर को पौधे उपलब्ध कराने पर सहमति जताई गई, ताकि चैंबर अपने कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन के बीच पौधों का वितरण कर सके।

“पर्यावरण संरक्षण में उद्योग जगत की भी समान भागीदारी आवश्यक”

चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों को देखते हुए केवल सरकार ही नहीं, बल्कि समाज, उद्योग और व्यापार जगत को भी समान भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वन विभाग और चैंबर के संयुक्त प्रयासों से ‘ग्रीन झारखंड’ के निर्माण का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

चैंबर के सह सचिव नवजोत अलंग और स्वच्छ भारत व पौधारोपण उप-समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल ने बताया कि उनकी समिति पिछले कई वर्षों से पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। वन विभाग के सहयोग से इस अभियान को और अधिक व्यापक स्वरूप मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *