झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर हॉकी परिवार ने मौन प्रार्थना कर दी श्रद्धांजलि

रांची: झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन की खबर से झारखंड का खेल जगत शोक में डूब गया। उनके निधन पर हॉकी परिवार ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में सामूहिक मौन प्रार्थना कर भावपूर्ण

हॉकी परिवार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री  सुदिव्य कुमार  के आकस्मिक निधन की खबर से झारखंड का खेल जगत शोक में डूब गया। उनके निधन पर हॉकी परिवार ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में सामूहिक मौन प्रार्थना कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
हॉकी सिमडेगा द्वारा 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 29 अगस्त से अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम एवं एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में लगातार किया जा रहा है। रविवार को भी दोनों मैदानों में अहले सुबह से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हॉकी मैच चल रहे थे और कुछ मुकाबले खेले भी जा चुके थे।
इसी बीच झारखंड के खेल जगत को झकझोर देने वाली  सुदिव्य कुमार  के आकस्मिक निधन की दुखद खबर मिली। समाचार मिलते ही हॉकी परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनके सम्मान में तत्काल प्रतियोगिता के आज के सभी मैच स्थगित कर दिए गए। जो टीमें मैच खेलने के लिए स्टेडियम पहुंच चुकी थीं, उन्हें भी वापस भेज दिया गया।
इसके बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने एकत्र होकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की तथा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौन सभा में हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी, हॉकी सिमडेगा तकनीकी समिति के प्रमुख पैंक्रेसियस टोप्पो, रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की, संजय तिर्की, सुजीत एक्का, करिश्मा परवार, नेहा कुमारी, कुंती कुमारी, तलीन तिग्गा, हॉकी कोच तारिणी कुमारी, चंद्रशेखर मुंडा सहित विभिन्न टीमों के कोच, मैनेजर एवं काफी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।
हॉकी से जुड़े लोगों के साथ शोक सभा में दुनिया के सबसे बड़े महाप्रयोग में ब्रह्मांड की उत्पत्ति कैसे हुई, इसकी खोज में शामिल सिमडेगा निवासी वैज्ञानिक डॉ. सिद्धार्थ कुमार प्रसाद भी उपस्थित थे। उन्होंने भी मंत्री सुदिव्य  कुमार  को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. सिद्धार्थ कुमार प्रसाद अपने बड़े भाई मनोज कोनबेगी से मिलने स्टेडियम पहुंचे थे।
इस अवसर पर हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने कहा कि  सुदिव्य कुमार  के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। उनका निधन झारखंड के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मेरे लिए भी व्यक्तिगत रूप से यह एक अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि वे झारखंड में खेल के विकास को लेकर सदैव गंभीर और संवेदनशील रहते थे। खेल के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर वे समय-समय पर मुझसे टेलीफोन के माध्यम से चर्चा किया करते थे। झारखंड में HPC सेंटर के निर्माण से पूर्व भी उन्होंने मुझसे फोन पर बातचीत कर खेल एवं खिलाड़ियों के हित में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की थी।
पूर्व हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय प्रतिमा बरवा  की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर भी उन्होंने स्वयं मुझे फोन कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली थी तथा उनके इलाज में सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए तत्परता दिखाई थी।
इसी प्रकार पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा  के चोटिल होने की सूचना मिलने पर भी उन्होंने मुझसे बातचीत की थी और उनके इलाज के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग दिलाने की बात कही थी।
हॉकी झारखंड के महासचिव पद पर निर्वाचित होने के बाद उन्होंने मुझे बधाई भी दी थी। खिलाड़ियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, खेल के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सभी से आत्मीयता से बातचीत करने का उनका स्वभाव हमेशा स्मरण रहेगा। वे अक्सर विभिन्न विषयों पर मुझे फोन कर जानकारी लिया करते थे और खेल एवं खिलाड़ियों के हित में आवश्यक कदम उठाने के लिए तत्पर रहते थे।
उन्होंने कहा कि उनके निधन से झारखंड ने एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि और खेल हितैषी व्यक्तित्व खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
साथ ही, आयोजन समिति की ओर से 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 के 06 एवं 07 सितंबर के सभी मैच मंत्री श्री सुदिव्य कुमार  के सम्मान में स्थगित कर दिए गए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *