मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जताया गहरा शोक, श्रद्धांजलि देने पहुंचीं

गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री और झामुमो नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। also read : आयुष्मान भारत

सुदिव्य कुमार सोनू

अपनी भाषा में पढ़ें

 गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री और झामुमो नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। उन्होंने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अन्नपूर्णा देवी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
वहीं, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को झारखंड के लिए बड़ी क्षति बताया।
सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद उनके आवास पर बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *