दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर सीएम ने जताया गहरा शोक, गिरिडीह पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सीएम हेमंत सोरेन आज गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। also read :मंत्री सुदिव्य

सीएम

अपनी भाषा में पढ़ें

सीएम  हेमंत सोरेन आज गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय  सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय सुदिव्य  कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
सीएम  ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। यह झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री एवं युवा नेतृत्व को खो दिया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय  सुदिव्य कुमार के योगदान और सेवाओं का सदैव स्मरण किया जाएगा।
विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय  सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय  सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *