राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

रविवार की दोपहर डेढ़ बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पर पहुंचे। यहां पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया। नमन करने के बाद राज्यपाल ने दुख व्यक्त किया। सूबे के मंत्री राधाकृष्णा किशोर के अलावा मंत्री योगेंद्र महतो, झारखंड सरकार

राज्यपाल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रविवार की दोपहर डेढ़ बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पर पहुंचे।  यहां पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया।  नमन करने के बाद राज्यपाल ने दुख व्यक्त किया।  सूबे के मंत्री राधाकृष्णा किशोर के अलावा मंत्री योगेंद्र महतो, झारखंड सरकार की अपर सचिव वंदना दादेल, पर्यटन सचिव नमन प्रियेश लकड़ा भी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। 

सुदिव्य कुमार का जाना राज्य के लिए  एक बड़ी क्षति है: सरयू राय

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।  जमशेदपुर पश्चिम के जदयू विधायक सरयू समेत शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षाविदों ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. वहीं, सरयू राय ने कहा कि शिक्षा विभाग के लिए वो अच्छा काम कर रहे थे।  उनका निधन राज्य के लिए  एक बढ़ी क्षति है।

 वे बहुत मिलनसार थे: बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कहा कि इस खबर से मन अत्यंत व्यथित है। वे कुशल जनप्रतिनिधि एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। वे बहुत मिलनसार व्यक्ति थे।  उनसे अक्सर मुलाकात होती रहती थी. उनका इस तरह जाना झारखंड की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *