चुटूपालू घाटी में दो वाहनों की टक्कर में महिला की मौत, पांच घायल

रांची/ रामगढ़ : चुटूपालू घाटी में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है। also read :मंत्री सुदिव्य सोनू

दो वाहनों की टक्कर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/ रामगढ़ :  चुटूपालू घाटी में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए।  मृतका की पहचान सारा तबस्सुम (45) के रूप में हुई है।
 बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे और सभी रांची से रामगढ़ की ओर जा रहे थे।  इसी दौरान चुटूपालू घाटी में रांची की ओर से आ रहे एक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया।  तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतका की पहचान रामगढ़ एसडीपीओ अकरम रजा की मौसी के रूप में बताई जा रही है। बताया गया कि मृतका के परिवार के पांच अन्य सदस्य भी हादसे में घायल हुए हैं। जिनमें फिरोज राही (48), तरजा सलिया (23), सिफ्ता ताजमीन, अमीरा ताजमीन (10) और अनुजा तबस्सुम शामिल है. घायलों को तत्काल सदर अस्पताल और होप अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।  दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई की गई।  पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
चुटूपालू घाटी में इससे पहले भी कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले इस मार्ग पर एक बार फिर हुए हादसे ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *