झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन में ऐतिहासिक नेतृत्व परिवर्तन, सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

रांची: झारखंड के खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बदलाव सामने आया है। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन में करीब 23 वर्षों बाद नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा को झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन का नया अध्यक्ष निर्वाचित

सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड के खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बदलाव सामने आया है। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन में करीब 23 वर्षों बाद नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा को झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। विशेष बात यह है कि डॉ. प्रदीप वर्मा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, शबाना रब्बानी को एसोसिएशन के सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

also read :खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद जगी

लंबे समय बाद हुए इस नेतृत्व परिवर्तन और डॉ. प्रदीप वर्मा के निर्विरोध निर्वाचन को झारखंड फुटबॉल के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। नए नेतृत्व से राज्य में फुटबॉल की गतिविधियों को गति मिलने, संगठनात्मक व्यवस्था मजबूत होने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद जगी है।

डॉ. प्रदीप वर्मा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने से उनके प्रति संगठन के सदस्यों के विश्वास और सामूहिक सहमति का संदेश भी सामने आया है। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव का लाभ झारखंड फुटबॉल को मिलने की अपेक्षा है।

झारखंड में फुटबॉल के प्रति युवाओं का विशेष आकर्षण रहा है। राज्य के ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में भी फुटबॉल की गहरी लोकप्रियता है और यहां प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है तो उन्हें उचित मंच, बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की।

नए नेतृत्व के सामने राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने, जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने, खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन कराने तथा फुटबॉल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

23 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हुए इस परिवर्तन और अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन से झारखंड के फुटबॉल खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और खेल संगठनों में नई उम्मीद जगी है। उम्मीद है कि डॉ. प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में नई कमेटी सामूहिक प्रयास और दूरदर्शी कार्ययोजना के साथ झारखंड को फुटबॉल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में काम करेगी।

झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन में डॉ. प्रदीप वर्मा का निर्विरोध निर्वाचन और नई कार्यकारिणी का गठन राज्य में फुटबॉल के विकास की दिशा में एक नए दौर की शुरुआत है।

also read : नाला निर्माण के दौरान PNG पाइपलाइन में धमाका, एक युवक की मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *