रांची के चिलदाग में घर-घर पहुंची डालसा टीम, शिक्षा योजनाओं की दी जानकारी

रांची : रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने सोमवार को अनगड़ा प्रखंड की चिलदाग पंचायत के चिलदाग गांव में डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन और डालसा सचिव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य

डालसा
डालसा टीम के सदस्य।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने सोमवार को अनगड़ा प्रखंड की चिलदाग पंचायत के चिलदाग गांव में डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन और डालसा सचिव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कानूनी और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था।

Read More : नाला निर्माण के दौरान PNG पाइपलाइन में धमाका, एक युवक की मौत

शिक्षा-2026 पर विशेष जोर

पीएलवी बेबी सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नालसा, झालसा और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नालसा की योजना ‘शिक्षा-2026’ पर जोर देते हुए कहा कि समाज के पिछड़े, हाशिए पर मौजूद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करना डालसा का लक्ष्य है।

बाल श्रम, बाल विवाह और पेंशन पर जानकारी

पीएलवी मालती देवी, मीना श्रीवास्तव और शिला देवी ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बाल श्रम, बाल विवाह और विधवा पेंशन से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया। पीएलवी शिला तिग्गा ने ‘संवाद’ योजना के बारे में बताते हुए कहा कि आदिवासी नागरिकों को उनकी स्थानीय भाषा और संस्कृति के अनुरूप कानूनी जानकारी देना तथा उन्हें लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाना डालसा का लक्ष्य है।

लोक अदालत की भी दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान डालसा के पीएलवी ने ग्रामीणों के बीच योजनाओं से संबंधित लिफलेट और पम्पलेट वितरित किए। उन्होंने आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर डालसा टीम की ओर से पीएलवी बेबी सिन्हा, मालती कुमारी, मीना श्रीवास्तव, शिला देवी, सुनीता कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *