रांची में 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना-2027 की घर-घर प्रक्रिया

रांची : रांची में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, दूसरे चरण में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक मोबाइल एप के जरिए घर-घर जाकर परिवारों और उनके सदस्यों की निर्धारित जानकारी दर्ज करेंगे। इस चरण में जाति

जनगणना
AI Generate Image

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, दूसरे चरण में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक मोबाइल एप के जरिए घर-घर जाकर परिवारों और उनके सदस्यों की निर्धारित जानकारी दर्ज करेंगे। इस चरण में जाति संबंधी जानकारी भी एकत्र की जाएगी। घर-घर गणना शुरू होने से पहले आम लोगों को अपनी जानकारी खुद दर्ज करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 10 से 24 जनवरी 2027 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के बाद प्रगणक तय कार्यक्रम के अनुसार घर-घर पहुंचेंगे और परिवारों से संबंधित जानकारी जुटाएंगे। पूरी प्रक्रिया में डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल किया जाएगा।

Read More : रांची के चिलदाग में घर-घर पहुंची डालसा टीम, शिक्षा योजनाओं की दी जानकारी

अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

जनगणना के दूसरे चरण को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए रांची समाहरणालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय प्रशिक्षक दल ने अधिकारियों और संबंधित प्रतिभागियों को जनगणना की तकनीकी प्रक्रिया और मैदानी स्तर पर काम करने के तरीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में मोबाइल एप के इस्तेमाल, परिवारों से आवश्यक सूचनाएं जुटाने, डिजिटल डाटा एंट्री और आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित करने के तरीकों पर विस्तार से बताया गया। प्रगणकों को फील्ड में काम करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और निर्धारित दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई। जनगणना-2027 के इस चरण में जाति संबंधी जानकारी का संग्रह भी किया जाएगा। इसके माध्यम से देश की जनसंख्या और सामाजिक संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *