अधिवक्ता अनुष्का की संदिग्ध मौत पर हाईकोर्ट सख्त, केस डायरी तलब

रांची : अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत के मामले में आज यानी शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले के अनुसंधानकर्ता डीएसपी से जांच की अद्यतन रिपोर्ट और केस डायरी तलब की है। साथ ही उन्हें अगली सुनवाई में भी उपस्थित

अनुष्का
मृतक अनुष्का चक्रवर्ती (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत के मामले में आज यानी शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले के अनुसंधानकर्ता डीएसपी से जांच की अद्यतन रिपोर्ट और केस डायरी तलब की है। साथ ही उन्हें अगली सुनवाई में भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने अनुसंधानकर्ता से पूछा कि मामले में अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं। इस पर डीएसपी ने जांच की अद्यतन रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा। अदालत ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए छह दिसंबर तक का समय दिया।

Read More : MLA सरयू राय की यजमानी में 26वीं श्री रामार्चा पूजा शुरू

न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में हुई सुनवाई

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की अदालत में हुई। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विकास कुमार ने पक्ष रखा। इससे पहले प्रार्थी की ओर से अदालत में अनुष्का चक्रवर्ती की मौत को संदिग्ध बताते हुए व्यापक और निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया गया था। अदालत को बताया गया कि मृतका का तीन घंटे के भीतर दो बार पोस्टमार्टम कराया गया, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। प्रार्थी की ओर से यह भी कहा गया कि घटना के समय मृतका का पैर जमीन से सटा हुआ था और उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। आरोप लगाया गया कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस जानबूझकर आरोपितों को बचाने का प्रयास कर रही है।

हजारीबाग के फ्लैट में मिला था अनुष्का का शव

मालूम हो कि हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में अनुष्का का शव मिला था। मृतका के पिता सुनील कुमार चक्रवर्ती ने उनके पति कुशाग्र रुद्र और उनके माता-पिता पर दहेज के लिए बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अनुष्का की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया था। बताया गया है कि अनुष्का और उनके पति ने करीब तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और दोनों इसी फ्लैट में रह रहे थे।

भाई ने हाईकोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिट याचिका

मृतका के भाई देवजीत चक्रवर्ती ने इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है। याचिका के माध्यम से पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। अब अगली सुनवाई में अदालत की निगरानी में जांच की प्रगति और पुलिस की ओर से प्रस्तुत की जाने वाली अद्यतन रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.