MLA सरयू राय की यजमानी में 26वीं श्री रामार्चा पूजा शुरू

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में शुक्रवार को 26वीं श्री रामार्चा पूजा विधि-विधान के साथ शुरू हुई। सुबह आठ बजे से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में सरयू राय अपने परिजनों के साथ मुख्य यजमान के रूप में शामिल

सरयू राय

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में शुक्रवार को 26वीं श्री रामार्चा पूजा विधि-विधान के साथ शुरू हुई। सुबह आठ बजे से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में सरयू राय अपने परिजनों के साथ मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। पूजा में शहर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Read More : सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन, मई में हुई थी आखिरी मुलाकात

विद्वान पंडितों ने संपन्न कराई पूजा की विधियां

श्री रामार्चा पूजा का आयोजन गौरीकांत जी की देखरेख में किया जा रहा है। पूजन की सभी धार्मिक विधियां स्थानीय विद्वान पंडित विनोद पांडेय, धनजी पांडेय, घनश्याम मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा और नवीन पांडेय द्वारा संपन्न कराई जा रही हैं। पूजा के लिए निर्धारित वेदी का निर्माण पहले ही पूरा कर लिया गया था। शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य अनुष्ठान शुरू हुआ।

चार आवरणों में देवी-देवताओं की होगी आराधना

आयोजकों के अनुसार, श्री रामार्चा पूजा में चार आवरणों के तहत विभिन्न देवी-देवताओं की आराधना की जा रही है। प्रथम आवरण में 39 से अधिक देवी-देवताओं का पूजन होगा, जबकि दूसरे आवरण में नवग्रह, मंत्री, भगवान शिव सहित प्रमुख देवी-देवताओं की पूजा की जाएगी। तीसरे आवरण में भगवान श्रीराम के संपूर्ण परिवार, हनुमान जी और राजा दशरथ की आराधना होगी। वहीं, चौथे आवरण में भगवान श्रीसीताराम की विशेष पूजा की जाएगी। पूजन विधान के बाद श्री रामार्चा पूजा के धार्मिक महत्व और माहात्म्य का वर्णन किया जाएगा। इसके बाद हवन और आरती के साथ अनुष्ठान संपन्न होगा।

बारिश की संभावना से बदला महाप्रसाद वितरण स्थल

विधायक सरयू राय ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए 21 नवंबर को होने वाले महाप्रसाद वितरण के स्थल में बदलाव किया गया है। अब श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थल पर पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.