रांची : श्री कृष्ण नगर कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में मां ज्वाला देवी की ज्योत के वार्षिक स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित ज्ञान देव मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला देवी की ज्योत के दर्शन कर नारियल और घी अर्पित किया। पूरे मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। इसके बाद मां की भव्य आरती संपन्न हुई। दोपहर 1 बजे ब्राह्मण पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें 101 ब्राह्मणों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
Read More : रथ यात्रा महोत्सव के लिए सीएम हेमंत सोरेन को मिला निमंत्रण, 16 जुलाई से होगा आयोजन
नौ दिनों तक चले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लगातार नौ दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मां भवानी ज्योत सेवा मंडल, स्त्री सत्संग सभा तथा श्री दुर्गा जागरण मंडली की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पवन मनूजा ने गणेश वंदना से की। इसके बाद केसर पपनेजा, मनोज किंगर, ज्योति अरोड़ा, चंदन सिडाना तथा धनबाद से आए पिंटू शर्मा ने माता के भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो गए। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
Read More : पन्ना अस्पताल में जलभराव पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, आलोक दूबे ने उठाए सवाल
माता की चौकी और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शाम 7 बजे भव्य माता की चौकी का आयोजन हुआ, जिसमें 21 श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मां की ज्योत प्रज्वलित की। श्री दुर्गा जागरण मंडली के भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के प्रधान नंदकिशोर अरोड़ा सहित समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और समाज के अनेक श्रद्धालुओं का योगदान रहा।
Read More : रिम्स प्रबंधन अपनी नियमावली बनाए, ऑटोनॉमस बॉडी की तरह करे काम : डॉ. आशा लकड़ा



